ssnews सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विकास खंड स्तरीय चित्रकला एवम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन,,,
*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विकास खंड स्तरीय चित्रकला एवम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन-
स्वराज संदेश मस्तूरी ।सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत मेरा भारत का सपना की कड़ी में बम2047 का विकसित भारत और 25 वर्षों के बाद का भारत के विषय बिंदु पर कक्षा 1 से 8 तक के संकुलों से चयनित छात्र छात्राओं का विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम सेजेस मस्तुरी में 28 सितंबर को आयोजित हुए जिसमे 43 संकुलों के शासकीय एवम अशासकीय विद्यालयो से चयनित चित्रकला में 43 विद्यार्थी औरभाषण में 43 बच्चो की प्रतियोगिता आयोजित किया गया|मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति बिलासपुर चंद्र प्रकाश सूर्या, पवन श्रीवास्, विजय सुमन अध्यक्ष अनु.जाति मोर्चा मंडल मस्तूरी उपस्थित थे|उपस्थिति अतिथियों के उपस्थिति में बीईओ मस्तुरी शिवराम टंडन ने कार्यक्रम की रूपरेखा उद्देश्यों के जानकारी प्रतिवेदन के रूप में बताते हुए विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया|अतिथि ने उद्बोधन में सभी बच्चो को आशीर्वाद स्वरूप जिले राज्य में बेहतर सपनो के भारत की सोच को संकल्पित करने की बात कही तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त यशु पटेल जोन्धरा संकुल को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया|चित्रकला में कुल 10 प्रतिभागी का चयन जिले एवम भाषण में प्रथम स्थान परी राय धनगवा संकुल को प्रमाण पत्र मोमेंटो अतिथि के द्वारा प्रदान किया गया|उपस्थित सभी प्रतिभागी 86 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया|इस अवसर पर बीईओ शिवराम टंडन, एबीईओ सुश्री मीनाक्षी बेक, किशोर कुमार तरुण, बीआरसीसी सूरज कुमार क्षत्री निर्णायक टीम प्राचार्य बुढिखर काशीराम रजक, प्राचार्य ओखर रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, प्राचार्य इटवा डॉ रेणु वढेरा, प्राचार्य हिर्री प्रीति श्रीवास्तव, शिव सारथी, सुनील चौधरी शिक्षक पालक छात्र छात्राएं उपस्थित थे|*
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment