ssnews राहुल देव भारद्वाज बने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के मस्तूरी तहसील शाखा अध्यक्ष,,
*राहुल देव भारद्वाज बने संघ के मस्तूरी तहसील शाखा अध्यक्ष*
स्वराज संदेश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा मस्तूरी जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष पटेल के सेवानिवृत होने के कारण उक्त पद रिक्त था जिस पर राहुल देव भारद्वाज प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला बिनौरी विकासखंड मस्तूरी जिला बिलासपुर को मस्तूरी शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज संघ कार्यालय बिलासपुर में उन्हें फूल मालाओं से स्वागत कर नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया*
*उनके नियुक्ति पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदेश महामंत्री हिमाचल साहू, संभागीय अध्यक्ष ओम त्रिपाठी, प्रदेश समन्वयक जीआर चंद्रा, किशोर शर्मा ,महेंद्र तिवारी, दुर्गेश साहू, दिनेश दुबे, रामकुमार यादव मस्तूरी से राजकुमार मिश्रा, किशुन राठौर, महेतरु मधुकर, दिलीप भूषण कुर्रे, विष्णु कोसले आदि ने हर्ष व्यक्त किया ।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment