ssnews डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस,,,,
*डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस*
स्वराज संदेश मस्तूरी। डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के पश्चात ध्वजारोहण से हुआ, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति, बिलासपुर चंद्रप्रकाश सूर्या सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मस्तूरी पुत्तन दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता मस्तूरी के. के. उपाध्याय, भाजपा मंडल महामंत्री अजय सिंह तथा पूर्व सरपंच, वेद परसदा ग्राम पंचायत परसदा के कांति कुमार साहू एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयोजनों एवं प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत फैंसी ड्रेस, देशभक्ति गीत एवं देशभक्ति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार पिरामिड प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment