ssnews सांदीपनी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अलंकरण समारोह,,,
*सांदीपनी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अलंकरण समारोह*
स्वराज संदेश मस्तूरी।सांदीपनी पब्लिक स्कूल,पेंड्री मस्तूरी में आज विद्यालय का गरिमामय अलंकरण समारोह बड़े ही उत्साह, अनुशासन और गौरव के साथ मनाया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचन्द्र सिदार व विशिष्ट अतिथि मिनीमाता हायर सेकंडरी स्कूल टिकारी प्राचार्या सुश्री तृप्ति कौसरिया द्वारा माँ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबन्धक श्रीमती सेनख़ातिर सेल्वी विद्यालय के प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी, नर्सिंग विभाग प्राचार्य महेंद्र वर्मन, शिक्षा महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमती डॉ रीता सिंह, समन्वयक रामखिलावन साहू, आई टी आई प्रमुख सुनील प्रजापति, प्रशासनिक अधिकारी संजीव साहू, समन्वयकद्वय श्रीमती शर्मिष्ठा सरकार, श्रीमती पूजा सिंह तथा सभी शिक्षकगण, और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य आकर्षण नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण था। विद्यालय के प्राचार्य व अतिथिगणों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें उनके कर्तव्यों से अवगत कराया।
नवनिर्वाचित छात्र परिषद 2026-27 के लिए
हेड बॉय अक्षत सिंह, हेड गर्ल प्राची साहू , वाइस हेड बॉय पुष्पेंद्र साहू, वाइस हेड गर्ल सौम्या सोनी, खेल कप्तान विनायक राठौर व दीक्षा टंडन , चारों सदनों में गाँधी सदन, नेहरू सदन, टैगोर सदन, और विवेकानंद सदन के हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन को भी अलंकृत किया गया।
इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों को विद्यालय की प्राचार्य ने निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा, "नेतृत्व का अर्थ केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा भाव है। मुझे विश्वास है कि हमारी नई छात्र परिषद विद्यालय के गौरव को और ऊंचा ले जाएगी और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।"
मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व के गुणों - आत्मविश्वास, विनम्रता और टीम वर्क के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां - स्वागत नृत्य और राजकीय गीत 'अरपा पैरी के धार' प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में पूजा सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा यादव व आकांक्षा कैवर्त ने किया ।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment