ssnews छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ मस्तूरी ब्लॉक के अध्यक्ष भुवन भास्कर और उपाध्यक्ष सुनील सिंह व अरुण सेन को मिली जिम्मेदारी,,,,
छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ मस्तूरी ब्लॉक के अध्यक्ष भुवन भास्कर और उपाध्यक्ष सुनील सिंह व अरुण सेन को मिली जिम्मेदारी
स्वराज संदेश मस्तूरी। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की आवश्यक बैठक बुधवार को पचपेड़ी के विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा तथा आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ संगठन के वरिष्ठ प्रमुख सलाहकार देवदत्त तिवारी, जिला अध्यक्ष अनिल गंधर्व, सहित प्रदेश संगठन सचिव विनोद बघेल, एवं क्षेत्र के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद थे। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार करते हुए मस्तूरी इकाई से मस्तूरी ब्लाक अध्यक्ष भुवन भास्कर , उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, व अरुण सेन को बनाया गया,सदस्यता अभियान तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर मस्तूरी ब्लॉक सचिव विश्वा कुर्रे द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए।इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना पर सहमति बनी। अंत में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश प्रमुख सलाहकार देवदत्त तिवारी ,जिला अध्यक्ष अनिल गंधर्व, प्रदेश संगठन सचिव विनोद बघेल , जिला सह सचिव सुरज सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष भुवन भास्कर, ब्लॉक सचिव विश्वा कुर्रे ,उपाध्यक्ष सुनील सिंह, अरुण सेन ,ब्लॉक संगठन सचिव जय मधुकर ,संगठन सचिव संत कुमार धैर्य, सह सचिव सत्य प्रकाश धैर्य, ईश्वर महिलांगे, हरी लाल यादव, जितेंद्र लहरे, धनंजय खुटे ,चंद्र प्रकाश निणेजक ,सत्य प्रकाश कुर्रे, सूरज खंडे, अनुराग साहू,संजय नामदेव,रोशन बंजारे,मना यादव,की उपस्थिति रही।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment