ssnews मस्तूरी पुलिस अनुविभाग को मिले नए एसडीओपी, डी आर टंडन ने संभाला पदभार,,,

मस्तूरी पुलिस अनुविभाग को मिले नए एसडीओपी, डी आर टंडन ने संभाला पदभार,,,
स्वराज संदेश मस्तूरी।मस्तूरी पुलिस अनुविभाग में प्रशासनिक बदलाव के तहत डी आर टंडन ने नए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए एसडीओपी लालचंद मोहले के स्थान पर जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त एसडीओपी डी आर टंडन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाती है तथा इस दिशा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।
गौरतलब है कि सेवानिवृत्त एसडीओपी लालचंद मोहले ने अपने कार्यकाल के दौरान मस्तूरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अब डी आर टंडन ने नई जिम्मेदारी संभालते हुए पुलिस अनुविभाग की कमान अपने हाथों में ली है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने डी आर टंडन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मस्तूरी पुलिस अनुविभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY