ssnews पचपेडी पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई धार दार चाकू लहराने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार,सार्वजनिक स्थान पर लोगों में भय उत्पन्न कर रहा था आरोपी,,,,,,
अपराध क्रमांक - 186/2026 धारा - 25, 27 आर्म्स एक्ट
एक व्यक्ति धारदार चाकू सहित गिरफ्तार
पचपेडी पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई
सार्वजनिक स्थान पर लोगों में भय उत्पन्न कर रहा था आरोपी
गिरफ्तार आरोपी:- भरत नायक पिता दिलीप नायक उम्र 27 साल, निवासी नायक पारा पचपेडी, थाना पचपेडी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त मशरूकाः- 01 नग लोहे का धारदार तलवार
स्वराज संदेश मस्तूरी।जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मस्तूरी डेरहा राम टंडन के मार्गदर्शन में थाना पचपेडी पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, अड्डेबाजी चेकिंग एवं निगरानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.06.2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के निर्देश पर, प्रआर. 256 हरवेन्द्र खुंटे एवं थाना स्टाफ द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं अड्डेबाजों की चेकिंग की जा रही थी। दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नायक पारा पचपेडी एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवार नुमा लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित हो रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी भरत नायक को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का तलवार बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना पचपेडी में अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 25.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment