ssnews लोहर्सी में 21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,,,

पचपेड़ी क्षेत्र में दर्दनाक घटना: युवती ने फांसी लगाकर दी जान
स्वराज संदेश मस्तूरी।पचपेड़ी परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहर्सी सोन में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव की 21 वर्षीय युवती संजना साहू, पिता कन्हैया लाल साहू, ने अपने ही घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना करीब रात 9:30 बजे की बताई जा रही है।
परिजनों ने जब युवती को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY