ssnews डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी का कक्षा 12वीं का CBSE परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा,,
*डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी का कक्षा 12वीं का CBSE परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा*
स्वराज संदेश मस्तूरी।डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने CBSE परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं पूरे मस्तूरी ब्लॉक का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए। विशेष बात यह रही कि मस्तूरी ब्लॉक के समस्त CBSE विद्यालयों में डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी की छात्रा अर्पिता तिवारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किया। विद्यालय की छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा, जिसमें नियति सोनी ने 85.8 प्रतिशत, भुनेश्वरी पटेल ने 82 प्रतिशत तथा स्नेहा बर्मन ने 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment