ssnews डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,,
*डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया*
स्वराज संदेश मस्तूरी। डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम में अनन्या पांडेय ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं श्वेता विश्वकर्मा ने 88.60%, मेहुल श्रीवास ने 88.40%, आदित्य साहू ने 81% तथा अंचल भारद्वाज ने 80% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षकगणों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment