ssnews सामाजिक सद्भाव बैठक का होगा सीपत थाना के सामने सुनील कोचिंग सेंटर के पास आयोजन,,,
सामाजिक सद्भाव बैठक सीपत मस्तूरी
स्वराज संदेश मस्तूरी।सामाजिक सद्भाव बैठक का होगा सीपत में आयोजन बैठक का उद्देश्य की हमारा राष्ट्र अपनी महान संस्कृति, परंपरा और विविधताओं के कारण अद्वितीय है। भारत की शक्ति उसकी सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और साझा प्रयासों में निहित है । समय-समय पर समाज के सभी वर्गों और समुदायों ने राष्ट्र के निर्माण, संरक्षण और उन्नति में अपना योगदान दिया है ।
आप सभी अपने समाज के उत्थान के प्रयासों के साथ ही अपनी अराध्या " भारत माता" को परम वैभव पर पहुँचाने के लिए सक्रियता से प्रयत्नशील है ।
इसी कार्य को हम सभी समाज प्रमुख आपस में मिलकर किस प्रकार समन्वय सहयोग स्थापित करते हुए आगे बढ़ा सकते है इस हेतु विचार विमर्श हेतु " सामाजिक सद्भाव बैठक " का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सादर, साग्रह प्रार्थनीय है कृपया पूर्ण समय उपस्थित रहें, यही आग्रह है ।
प्रेषक दिनेश सराफ खण्ड संघचालक मस्तूरी।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment