ssnews पचपेड़ी पुलिस द्वारा जुवारीयो पर रेड कार्यवाही, गिरफ्तार आरोपियों से 8360रु जप्त ,,,

पचपेड़ी पुलिस द्वारा जुवारीयो पर रेड कार्यवाही,जाने क्या है कहा का पुरा मामला।
स्वराज संदेश मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
 थाना क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग प्रकरणों में 07 आरोपी गिरफ्तार
से ₹8,360 नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया, जिसमें अपराध क्रमांक: 17/2026 एवं 18/2026
धारा: 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ/शट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत कार्रवाई की गई है।
इसी क्रम में दिनांक 20.01.2026 को थाना पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिस्दा, गांधी चौक के पास दो अलग-अलग फड़ लगाकर कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा तत्काल गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान आरोपीगण ताश पत्ती से नगद राशि पर जुआ खेलते हुए पाए गए। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹8,360/- नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिसमें 
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
मलेश पटेल, पिता दद्दूलाल पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी – चिस्दा, थाना पचपेड़ी राजकुमार पटेल, पिता स्व. बडकू राम, उम्र 59 वर्ष, निवासी – चिस्दा, थाना पचपेड़ी
मिलन पटेल, पिता स्व. महेत्तर पटेल, उम्र 59 वर्ष, निवासी – चिस्दा, थाना पचपेड़ी,अकत राम पटेल, पिता सलगु राम, उम्र 52 वर्ष, निवासी – चिस्दा, थाना पचपेड़ी, बिलासपुर
चंदराम मरार, पिता स्व. छेदूराम, उम्र 59 वर्ष, निवासी – चिस्दा, थाना पचपेड़ी, बिलासपुर,मोहतराम पटेल, पिता स्व. भदन पटेल, उम्र 70 वर्ष, निवासी – चिस्दा, थाना पचपेड़ी, बिलासपुर,रामदुलारी पटेल, पिता स्व. मालिकराम पटेल, उम्र 75 वर्ष, निवासी – चिस्दा, थाना पचपेड़ी, बिलासपुर सामिल है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY