ssnews मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो स्टाफ नर्स, प्रभा ,करिश्मा को शिकायत बाद किया तबादला, उन डॉक्टरों के खिलाफ कब होगी कार्यवाही,जिसके साइन से बनता है रिफर पर्ची,,,,
मरीज को कमीशन के नाम पर रेफर वह मिठाई खाने के नाम अवैध वसूली का लग चुका है आरोप।
विजय सुमन
स्वराज संदेश मस्तूरी। बिलासपुर कलेक्टर ने आज स्वास्थ्य विभाग की जंबो लिस्ट जारी करते हुए कई कर्मचारियों की तबादला लिस्ट जारी किया है जिसमें मस्तूरी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो स्टाफ नर्स प्रभा चौहान एवं करिश्मा दयाल को मस्तूरी सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र से हटकर दूसरे जगह तबादला किया गया है, बता दे की मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की यह दोनों नर्स के ऊपर लगातार कमीशन के चक्कर में दूसरे निजी अस्पताल में मरीजों को रेफर करने,व मिठाई खाने के नाम पर मरीज के परिजनों से अवैध वसूली करने का आरोप लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी ने जिला चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से इन दोनों की लिखित शिकायत की थी जिसे संज्ञान में लेते हुए बिलासपुर कलेक्टर ने मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटकर प्रभा चौहान को लोहरसी, एवं करिश्मा दयाल को खोंदरा तबादला कर दिया है। बिलासपुर कलेक्टर के इस पहल पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मची हुई है।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment