ssnews ‘विकसित भारत का अमृत काल’ सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर ‘कार्यशाला व संकल्प सभा’ में उपस्थित सदस्यों ने मोदी जी के स्वर्णिम ११ साल के अद्वितीय उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया,,,
‘विकसित भारत का अमृत काल’ सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर ‘कार्यशाला व संकल्प सभा’ में उपस्थित सदस्यों ने मोदी जी के स्वर्णिम ११ साल के अद्वितीय उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया
स्वराज संदेश मस्तूरी।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत का अमृत काल’ सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर सरकार की गौरवशाली उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के ध्येय से भाजपा मस्तूरी मण्डल में कार्यशाला व मंडल स्तरीय संकल्प सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी बी पी सिंह प्रदेश भाजपा सह-कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा व रवि बरगाह मंडल अध्यक्ष, देवरीखुर्द ने ‘संकल्प से सिद्धि अभियान’ के तहत मोदी जी के ऐतिहासिक उपलब्धियों पर अपने विचार साझा किए।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय अंचल सहित सर्व धरम भार्गव (मंडल उपाध्यक्ष), हरगोविंद माहेश्वरी (मंडल उपाध्यक्ष),इंद्रजीत चौधरी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), गजानंद विश्वकर्मा (कार्यसमिति सदस्य), बसंत शुक्ला (कार्यक्रम के मंडल संयोजक), रमेश राज,विजय सुमन। (कार्य समिति सदस्य)परस निर्णेजक उपस्थित रहे। मंडल महामंत्री अजय सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
साथ भाजपा बिलासपुर जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मोहित जायसवाल का मस्तूरी मंडल में उनके जन्मदिन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित भाजपा पार्टी के वरिष्ठ जनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी वही जिला अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा भेंट कर आशीर्वाद लिया।
उपरोक्त विषय पर आयोजित ‘कार्यशाला व संकल्प सभा’ में उपस्थित सदस्यों ने मोदी जी के स्वर्णिम ११ साल के अद्वितीय उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment