ssnews एरो क्लब वृक्षारोपण समिति - वेद परसदा द्वारा विगत 7 वर्षों से लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है,,,

एरो क्लब वृक्षारोपण समिति - वेद परसदा द्वारा विगत 7 वर्षों से लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है |
स्वराज संदेश मस्तूरी -   एरो क्लब वृक्षारोपण समिति - वेद परसदा द्वारा विगत 7 वर्षों से लगातार नि:स्वार्थ भाव से  वृक्षारोपण किया जा रहा है | ग्राम वेद परसदा के मुक्तिधाम मे नहर के किनारे मे ,सड़क किनारे, पाली रोड, बंधवा तालाब के पार मे , DAV स्कूल के चारों तरफ पेड़ लगाया गया है | पेड़ लगने से आज स्कूली बच्चों को पेड़ की छाया मिलना शुरू हो गया है |  जिसके नीचे खड़े होकर अपने पालकों का इंजजार करते हैं |
          हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के साथ ही  गोड़ीहारी तालाब के पार में, गोठन में, 
 रिपा, में नया खेल ग्राउंड के चारों तरफ, तलवा तालाब  के पार में, बंधवा तालाब के पार में,
 बरगद, पीपल ,नीम ,आम जामुन ,सीताफल,  कुसुम , कदम, बादाम, शीशम, बीही, आँवला महुआ,  कौहा आदि पेड़ लगाया गया है |परंतु कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा पेड़ो को  नुकसान पहुंचा कर नष्ट कर दिया जाता हैं | जिसके कारण युवाओं का हौसला टूट रहा  है |
        एरो क्लब समिति को आज तक किसी भी प्रकार की शासकीय सहायता प्राप्त नहीं हुआ है | इसके बावजूद प्रतिवर्ष 300 प्लस पौधो को लगाया जाता  है |  नि:स्वार्थ भाव से पौधारोपण करते हैं समिति  |
एरो क्लब समिति ने हार नहीं माना | पूरे विश्व के साथ ही भारत में फैली भयंकर महामारी कोरोना काल में भी समिति के सदस्यों ने पौधों को पूरे गर्मी के दौरान मौसम में पानी से सिंचित कर पेड़ो को  जीवित रखा | और विगत सात वर्षो से गर्मी के मौसम में भी पानी से सिंचाई करते हैं  |   
      एरो क्लब समिति के सदस्यों द्वारा जन्म दिवस पर भी दर्जनों पेड़ लगाया जाता हैं | और उसमें ट्री गार्ड या बबूल के कांटो से सुरक्षा प्रदान किया जाता है | एरो क्लब समिति द्वारा प्रतिवर्ष 300 प्लस पौधा लगाया जाता हैं |जिसमें समिति  60% पौधों को बचाने में  कामयाबी हासिल हुआ है | 
      समिति को शासन की तरफ से सहयोग मिल जाए तो एक पेड़ मां के नाम  अभियान के तहत हजारों पेड़ लगा कर उन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है | ताकि भविष्य में शुद्ध हवा से स्वस्थ जीवन मिल सके |उक्त वृक्षा रोपण में सहयोग कर्ता  आर उरैहा वन विभाग के अधिकारी डॉ यशवंत डहरिया  पशु चिकित्सा अधिकारी मस्तूरी अमरनाथ निर्णेजक, के के निर्णेजक पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष मस्तूरी, गोविद जैसवानी ,शिरीष मिश्रा,सौरभ पटेल , उत्तम  निर्णेजक, वेद प्रकाश केवट,जोहन विश्वकर्मा,संतोष निर्णेजक  हर वर्ष पेड़ लगा रहे हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY