ssnews परमपूज्य बाबा गुरूघासीदास जी के द्वितीय पुत्र शूरवीर बलिदानी राजागुरू बालकदास जी के जयंती के अवसर पर पूरी विधि विधान से पूजन अर्चन कर जयंती मनाया गया,,,



गिरोदपुरी धाम में अष्टमी मेला ।              
भाद्रअष्टमी कृष्ण पक्ष के पावन अवसर  पर स्वराज संदेश रायपुर बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी धाम में आज  मुख्य मंदिर  एवं जोडा जैतखाम में जगतगुरू गुरू रूद्र कुमार जी, राजराजे जीवीश्वरी कोशल माता जी एवं दीदी प्रियंका गुरू द्वारा अपने राजमंहतो पुजारियों के  साथ विधि विधान  से पूजन अर्चन किया गया एवं परमपूज्य बाबा गुरूघासीदास जी के द्वितीय पुत्र शूरवीर  बलिदानी राजागुरू  बालकदास जी के जन्म जयंती के विशेष अवसर पर सभी संतो के लिये मंगल कामनाएं की गयी। गुरू दर्शन के लिये क्षेत्रीय बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरे,राजमहंत दशेराम खांडे,सी आर टंडन,बंशीलाल रात्रे, पी एल कोसरिया,पी के घृतलहरे आदि शामिल रहे।
मेला में लाखों की भीड रही। अष्टमी मेला को सुब्यवसिथत एवं शांतिमय बनाने के लिये बलौदाबार  जिला के कलेक्टर दीपक सोनी के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा भारी पुलिस बल सुनिश्चिता के साथ अनुविभागीय अधिकारी रामरतन दूबे अपने अनुविभाग के सभी राजस्व अधिकारी कर्मचारियों के साथ दिन रात डटे रहे।
वहीं मेला ब्यवस्था में तहसीलदार युवराज कुर्रे,निमेश कुरेटी,नायब तहसीलदार उमेश साहू,आर आई हरीश साहू एवं पटवारी गणों का सहयोग सराहनीय रहा।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY