ssnews राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति महिला पहल अन्तर्गत 2716 महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों को लखपति बनाए जाने हेतु लक्ष्य दिया गया है,,,
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति महिला पहल अन्तर्गत 2716 महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों को लखपति बनाए जाने हेतु लक्ष्य दिया गया है। इस तारतम्य में भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में राज्य कार्यालय द्वारा 100days compaing हेतु ब्लाक में 100 स्व सहायता समूह सदस्यों को लखपति बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
स्वराज संदेश मस्तूरी।दिनांक 25 अगस्त 2024 को जलगांव महाराष्ट्र में माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लखपति दीदीयों एवं इस कार्य में संलग्न उत्कृष्ट कैडरों को सम्मानित किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम का आनलाइन/यू-ट् यूब प्रसारण के माध्यम से प्रसारित किया जाना है।
इस तारतम्य में विकासखंड से लखपति महिला पहल कार्यक्रम के दौरान बनी लखपति दीदीयों एवं लखपति महिला पहल में कार्यरत उत्कृष्ट कैडरों जिनके द्वारा अधिक से अधिक स्व सहायता समूह सदस्य लखपति की श्रेणी आये हो, को भी प्रमाण पत्र वितरित किया जाना है।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment