ssnews झुकुंग नही साला दो करोड़ रुपए ले कर रहूंगा जेल जाना पड़ेगा तो पड़े चोरों ने पांचवी बार फिर किया चोरी गणेश जी की मूर्ति,,,

मस्तूरी पाली ईटवा के दो करोड़ की कीमती पुरातत्वीक 10वी शताब्दी के भांवर गणेश की मूर्ति फ़िर हुआ चोरी......

स्वराज संदेश मस्तूरी।मस्तूरी थाना  क्षेत्र के  ग्राम इटवा पाली स्थित ऐतिहासिक मंदिर से 10वीं 11वीं शताब्दी के दुर्लभ भंवर गणेश की 2 करोड की कीमत वाले काले ग्रेनाइट की मूर्ति करीब 3 फीट ऊंची व 65 किलो वजनी है जो आज पांचवें बार फिर चोरी हो गई। ग्रामीणों के बताएं अनुसार सुबह-सुबह जब आज मंदिर का दरवाजा खोलने गए तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और गर्भ गृह से मुर्ती फिर से गायब है, इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल मस्तूरी पुलिस को दी है मौके पर मस्तूरी पुलिस की टीम पहुंची हुई है जो पूछताछ कर रही है,
इटवा पाली स्थित भंवर गणेश मंदिर की मूर्ति ग्रेनाइट की दुर्लभ मूर्ति है , जो मल्हार स्थित डिडनेश्वरी देवी की समकालीन है। सातवीं से दसवीं सदी के बीच के विकसित मल्हार की मूर्तिकलाओं में भंवर गणेश को भी प्रमुख माना जाता है। मल्हार में बौद्ध स्मारकों व प्रतिमाओं का निर्माण इस काल की विशेषता माना जाता है। मल्हार व आसपास में कई प्राचीन मंदिरों के अवशेष मिलते हैं और यह एक महत्वपूर्ण पुरातत्व स्थल है।
सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

इसी मंदिर में चार बार पहले भी चोरी हो चुकी है। पहली बार 2004 में प्रतिमा की चोरी हुई लेकिन चोर जिले से बाहर जा नहीं पाए थे। इसके बाद अप्रैल 2006 को मूर्ति की चोरी हुई। 2007 में भी मंदिर से मूर्ति चोरी की कोशिश हुई थी। और 26अगस्त 2022 को चोरी हुई थी, लेकिन इसके सुरक्षा के लिए आज भी शासन प्रशासन की ओर से कहीं कोई कड़ी कदम नहीं उठाया गया है जिसके वजह से आए दिन यह मूर्ति चोरों के निशाने पर रहती है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY