ssnews पांच लाख की लागत से सौंदर्यीकरण होगा पचपेड़ी का मिनी माता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रांगण- दिलीप लहरिया ,,,

पांच लाख की लागत से सौंदर्यीकरण  होगा पचपेड़ी का मिनी माता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रांगण- दिलीप लहरिया 

स्वराज संदेश मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ी के मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने आज जय स्तंभ में ध्वजारोहण एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह कर कार्यक्रम को सपन्न किया,मस्तूरी ब्लाक के पचपेड़ी तहसील में मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी  मिनीमाता गुरु द्वारा एवं प्रबंधन समिति के तत्वावधान में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जैतस्तंभ में ध्वजारोहण जयंती एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ संपन्न मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कुर्रे सचिव राहुल देव भारद्वाज , कोषाध्यक्ष लक्ष्मण चतुर्वेदानी । उपाध्यक्ष - चंद राम बर्मन, श्रीमति सुकृता खूंटे, श्रीमति बिंद्रम जायसी, रामफल कुर्रे, सुन्दर लाल, सह रंजीत राय, मीन कुमार काठले, मीडिया प्रभारी दिनेश पाटले ,नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण किया । शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया पहुंचे हुए थे जिन्होंने गुरु घासीदास बाबा के रास्तों पर चलने का आग्रह समाज के लोगों से किया साथ ही मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को गुरुद्वारा प्रांगण में सौंदर्यीकरण  के लिए विधायक मद से पांच लाख रुपए का घोषणा भी किया।जिसमें उपस्थित  पूर्व पामगढ़ विधायक दाऊराम रत्नाकर संरक्षक गोवर्धन मार्शल, धर्मेद्र कोशले, विज्ञान कांत,सुखराम खूंटे, पुनीत कुर्रे, पारस राम सोनवानी, केवंट राम, कृपा लाल, माधव कुर्रे, श्याम सांडिल, नोहर, कार्तिक पुराण, धनुहार, बुचेलाल, पुरषोत्तम, राजेन्द्र, बुंदराम, दिलेश, कोदू राम, मन्नू, शिव सोनी,कार्यकारणी सदस्य लीलाराम सूर्यकांत, नंदकुमार कुर्रे, समेलाल पुराना,देवेंद्र भारद्वाज, बादल खुटे उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY