ssnewsप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने पत्रकारों को दीपावली की दी बधाई एवं शुभकामनाएं,,,,

पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन कर जनहित में करे कार्य : डॉ प्रेमचंद जायसी    
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने पत्रकारों को दीपावली की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मस्तुरी ,जोधरा व सीपत क्षेत्र की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की

 

स्वराज संदेश बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने मस्तूरी विधानसभा के समस्त पत्रकारों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सीपत, मस्तूरी, मल्हार, पचपेड़ी, चिल्हाटी, जोंधरा, खम्हरिया, खोंदरा, धनिया, लूथरा शरीफ सहित मस्तुरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार उपस्थित रहे| डॉ प्रेमचंद जायसी ने पत्रकारों को दीपोत्सव की शुभकामनाए दिए और पत्रकारों के साथ दीपावली के त्योहार को यादगार बनाया,जिसमें सभी पत्रकारों ने  जायसी के प्रति आभार व्यक्त किए|
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने पत्रकारों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीसीसी उपाध्यक्ष होने व कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिलने के कारणवश क्षेत्र में बेहद कम समय दे पाया जिसकी वजह से प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओ व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को निवेदन कर कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारियों को कम करने का निवेदन किया था जिसके बाद से क्षेत्र की जनता के बीच जाकर कार्य कर सकू, कांग्रेस पार्टी द्वारा बलौदाबाजार का प्रभारी बनाया गया व समय समय पर पार्टी द्वारा कई बड़ी जिम्मेदारिया भी सौपी गई जिसका दायित्व बेहतर तरीके से निभाया गया पार्टी द्वारा जिम्मेदारिया कम किए जाने के बाद साल भर से उत्तर मस्तुरी या दक्षिण मस्तुरी हो निरंतर जनसेवा में लगा हुआ हूँ| प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने क्षेत्र के समस्त पत्रकारों का अभिनन्दन करते हुए उनको दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की जनता की आम समस्याओ को सामने लाने तथा उन्हें कांग्रेस शासन की योजनाओ का लाभ दिलाने के क्रम में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पत्रकारिता के कार्य में विशेष कार्य करने प्रेरित किया|
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY