ssnews बिलासपुर पुलिस की अभियान कही फैल न हो जाए क्योकि ,मस्तूरी, मल्हार,पचपेड़ी थाना से चंद कदम की दूरी पर चल रहे अवैध कबाड़ की दुकान, क्या कार्यवाही कर सकते हैं थाना प्रभारी,,,

मस्तूरी, मल्हार,पचपेड़ी थाना से चंद कदम की दूरी चल रहे अवैध कबाड़ की दुकान, थाना चौकी प्रभारी कमीशन लेने में मस्त।

ऐसे कई मामले  हैं  चोरी के जींस पर आज तक खुलासा नहीं कर पाए मस्तूरी, मल्हार ,पचपेड़ी के प्रभारी ।

स्वराज संदेश बिलासपुर।मस्तूरी थाना- मल्हार चौकी- पचपेड़ी थाना -  के चंद कदम की दूरी में अवैध रूप से कबाड़ की दुकान संचालित किया जा रहा है।फिर भी मस्तूरी थाना प्रभारी एवं पचपेड़ी थाना मल्हार चौकी प्रभारी की नजर इस ओर नही पड़ रही या ये कहे की दोनो थाना और चौंकी प्रभारियों के सह में ही संचालित किया जा रहा है।
थाना , चौकी से चंद कदम की दूरी पर बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से कबाड़ की दुकान धड़ल्ले से संचालित हो रही है। जिसमे अंदर रखे सामानों को जब पत्रकारों दुवारा देखा गया जिसमें बड़ी मात्रा में सायकल, टेंट का बर्तन, घरेलू  चैनल गेट ,लोहे की रेलिंग समेत बड़ी मात्रा में सामानों का जखीरा रखा मिला जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की आसपास हुई चोरियो की समानो से अनदेखा नही किया जा सकता।
*क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरिया फिर भी थानेदार अंजान*
मस्तूरी थाना से आगे तालाब किनारे एक कबाड़ी दुकान संचालित होता है जिसको कल ही रेलवे पुलिस के द्वारा पकड़ कर कर वही किया गया है, दूसरा जयरामनगर मोड़ के पास भी कबाड़ी की दुकान स्थापित है, तीसरा आकडीह रोड पर भी स्थिति है, मल्हार चौकी की बात करें तो चक्रबेडहा मैं मेन रोड पर कबाड़ी की दुकान बेधड़क बेखौफ होकर चल रही है, उसी कबाड़ी का अपने ग्राम नवागांव में भी कबाड़ी का धंधा कर रहा है, एवं पचपेड़ी थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के सब स्टेशन के आसपास तीन कबाड़ी की दुकान संचालित हो रही है। जिसके कारण असामाजिक तत्व के लोग नशे की लत के कारण कहे या फिर अपनी जरूरत को पूरी करने के कारण। या फिर पुलिस की कमजोरियों के कारण रोज छोटी बड़ी चोरिया  हो रहा है,जिसका श्रेय पूरा का पूरा कबाड़ियों को जाती है।चोरी हुई सामानों की खरीदी खुलेआम कबाड़ियों दुवारा किया जाता।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY