ssnews डामर सप्लाई और डिलीवरी के नाम पर इंडस्ट्रीज संचालक से 6.20 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है,,,





बिलासपुर में डामर सप्लाई और डिलीवरी के नाम पर इंडस्ट्रीज संचालक से 6.20 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुंबई के एक इंडस्ट्रीज संचालक ने शहर के इंडस्ट्रीज संचालक को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। एडवांस रकम लेने के बाद माल की सप्लाई नहीं की गई है। मामले में पुलिस ने जेजे इंडस्ट्रीज दो प्रोपराइटर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

स्वराज संदेश बिलासपुर।बिलासपुर मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां एसके इंडस्ट्रीज बिटुमिन डामर के खरीदी और पुनर्विक्रय का काम करती है। उसके सेल्स मैनेजर ने थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि, वर्ष 2021 में कंपनी से मुंबई की कंपनी जेजे इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर भास्कर मेहता और उसके पुत्र दर्शन मेहता ने संपर्क किया। उन्होंने बिटुमिन डामर के सप्लाई करने की बात कही। इसके लिए एसके इंडस्ट्रीज तैयार हो गई। जिसके बाद बीते 1 फरवरी से 7 अप्रैल तक जेजे इंडस्ट्रीज को 12500 मेट्रिक टन बिटुमिन का आर्डर देते हुए एडवांस के रूप में 9.57 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया। इस दौरान मुंबई की कंपनी ने सिर्फ 3.37 करोड़ के सामान की डिलीवरी की और शेष डिलीवरी के लिए आनाकानी करने लगी। लंबे समय तक टालमटोल करने के बाद एसके इंडस्ट्रीज की मैनेजर ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने जेजे इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर भास्कर मेहता और दर्शन मेहता के खिलाफ 420,34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सिटी कोटवाली प्रदीप आर्या।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY