ssnews सडकों पर बैठे व चारा की तलाश में घूमते हुए मवेशियों से सभी वाहन चालक थे परेशान क्योंकि इनकी वजह से होती थी हमेशा दुघर्टना,, नगर पंचायत ने ग्रामीणों के कहने पर लिया संज्ञान मवेशियों को भेजा जंगल,,,

बेसहारा पशुओं को नपं की टीम व किसानों ने बेलगहना कुरदर चारागाह भेजा

आखिर यह कैसा विरोध है  जिसके कारण सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो जाए  तो हो जाए पर रोका छैका नही हो पाए सफल यही है कुछ लोगों का विरोध प्रदर्शन



स्वराज संदेश मस्तुरीःनगर पंचायत मल्हार के द्वारा सडक में बेसहारा पशुओं को  रोका छेका अभियान के तहत बेलगहना कुरदर चारागाह भेजा गया। नगर की सभी प्रमुख सड़कों सहित हर गली मोहल्लों,खेत खलिहानों में आवारा पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। नगर के सडक पर बेशुमार मवेशी हर समय नजर आते थे। सडकों पर बैठे व चारा की तलाश में घूमते हुए इन मवेशियों से सभी वाहन चालक परेशान थे क्योंकि इनकी वजह से हमेशा दुघर्टना की आशंका बनी रहती थी। वहीं गली मोहल्लों में आने जाने वाले भी इन बेसहारा पशुओं से बेहद परेशान थे। वहीं लोगों को होने वाली परेशानी के अलावा इन पशुओं पर भी वाहनों से टकराकर घायल होने का खतरा बना रहता था।
पिछले कई महीनों से पशुओं के इसी तरह घायल होने की खबरें आती रहती थीं। वहीं इन आवारा पशुओं से खेतीहर किसानो सहित बाकी  नागरिक भी काफी परेशान थे, क्योंकि यह आवारा पशु खेतो में जाकर फसलों को नुकसान पहुँचते थे, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो जाता था। कुछ पशु तो हाट बाजारों म़े भी सामानों को खा जाते थे। इन परेशानियों को देखते हुए नगर के किसानों द्वारा लगातार इन बेसहारा पशुओं पर लगाम लगाने की मांग की जा रही थी। वहीं कुछ राजनीतिक पार्टीयों द्वारा भी बेसहारा पशुओं की मौजूदगी पर राज्य सरकार के रोका छेका अभियान पर भी सवालिया निशान उठाया जा रहा था।
इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष  के आदेशानुसार नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा नगर में घूम रहे मवेशियों को एक जगह इकठठा कर ऊनकी भरपूर व्यवस्था करा उनके खाने पीने की व्यवस्था जैसे पीने की पानी की व्ववस्था के लिए पानी टंकी खाने के लिए पैरा कटिया कोटना आदि की व्यवस्था किया जो अभी भी देखा जा सकता है स्थाई रूप से मवेशियों को रखने की व्यवस्था नही होने के कारण नगर मे स्थित मंगलभवन का प्रांगण मे अस्थायी रूप से तिरपाल लगाकर छावनी की व्यवस्था किया विगत पंद्रह दिनों तक सब कुछ अच्छा चलता रहा मगर लगातार तीन दिनो से बारिश होने के कारण प्रागंण मे मवेशियों की चलने के कारण किचड हो जाने से परेशान होना पडा 200मवेशियों को एक जगह होने से स्वाभाविक है मवेशियों के बीच लडाई  हुआ जिससे चपेट में एक छोटा बछड़ा आ गया होगा और हादसे मे जान चली गई।इन मवेशियों को नगर के किसानों की सहमति से चारागाह भेजा गया इस कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त, व उनकी टीम और किसानों  ने पूर्ण सहयोग किया। नगर पंचायत की इस कार्यवाही से नगर के सामान्य जन में काफी प्रसन्नाता दिखी है। लोगों ने खुलकर नगर पंचायत की इस कार्यवाही की प्रशंसा की है। नगरवासीयो ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा की गई इस कार्यवाही से निश्चित ही नगरवासियों को राहत मिलेगी और इस प्रकार की कार्यवाही हमेशा होती रहनी चाहिए।
नगर पंचायत की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस तो ली है,
इस विषय पर जानकारी लेने पर नगर पंचायत के अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल नगर पंचायत मल्हार में इन बेसहारा पशुओं को रखने के लिए जगह नहीं है, बाहर के गोठानों में पहले से ही पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण वहां के संचालक और पशु लेने से इंकार करते हैं। बहुत जल्द इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। विदित हो कि नगर में लगभग 15 वर्ष पूर्व कांजी हाउस की व्यवस्था थी। परंतु  उतना पर्याप्त जगह नही होने से परेशानियों का सामना करना पड रहा था। इसके बाद से ही नगर में लगातार आवारा पशु खुले  में घूमते नजर आते थे जो कि खुद पशुओं व लोगों के लिए खतरा बना हुआ था।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY