ssnews देश में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कर डिजिटल भारत की नींव रखने वाले ,,,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 77 वीं जयंती कार्यक्रम,,, ब्लाक कांंग्रेस कमेटी मस्तूरी के तत्वावधान में हुआ,,,
आज स्व. राजीव गांधी जी का 77वां जन्म दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी द्वारा नगर पंचायत मल्हार में मनाया।
विजय सुमन
स्वराज संदेश। देश में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कर डिजिटल भारत की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांंग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर पंचायत मल्हार में विविध कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांंग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी की जयंती को वृहद स्तर पर मना रहे है और जिन सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति का स्वप्न राजीव ने देखा करते थे, उन कार्य को करने का प्रयास करेगी।
इसी क्रम में नगर पंचायत मल्हार मंगल भवन में स्व. राजीव गांधी जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रार्थनासभा आयोजन किया गया ।
स्व.राजीव गांधी जी की जयंती कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी संयुक्त सचिव राजकुमार अंचल, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिता लवहत्रे, शंकर यादव, अमित पाण्डेय, ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे, टाकेश्वर पाटले,सभापति दामोदर कांत, मुकेश बांजारे, डॉ वर्मा, उदय भार्गव, राजू तिवारी ,डॉ लहरें, नेत्र राम टंडन,मिन कुमार काठले, देवेंद्र कृष्णन , समेत कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्तागणो,महिला कांंग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांंग्रेस, सेवादल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, असंगठित कामगार मजदूर कांंग्रेस, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के समस्त कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment