ssnews सरपंच को ग्राम बैठक में गोली और बम से मारने के दे रहे हैं धमकी, सैकड़ो ग्रामीणों ने थाने में जाकर लिखित में किया शिकायत
00 RPF के जवान एवं रेलवे कर्मचारि ने पंचायत बैठक में जनप्रतिनिधि सहित ग्राम वासियों को दी जान से मारने की धमकी।
00 गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों का मिल रहा है इन तीनो लोगो को सहयोग ।
स्वराज संदेश बिलासपुर ।मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईटवा में ग्राम पंचायत मुनियादी कराकर आम सभा का बैठक आयोजित कर जानवरों के रोका छेका, बंधेज, गोठान निर्माण एवं जानवरों के चरागन के लिए भेजा कब्जा हटाने के संबंध में पंचायत स्तरीय बैठक किया गया था जिसमें ग्राम पंचायत ईटवा के सरपंच सचिव एवं जनप्रतिनिधि सहित ग्राम वासी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर चर्चा परिचर्चा एवं पंचायत की कार्यवाही कर रहे थे कि मौके पर शराब के नशे में धुत गांव के ही ईश्वर मरावी जो कि आरपीएफ में है, और पितांबर प्रजापति जो रेलवे के कर्मचारी हैं, साथ में गांव के ही राजेंद्र नेताम सहीत तीनों आदमी बैठक स्थल पर पहुंच कर हुड़दंग बाजी करते हुए समस्त ग्राम वासियों जनप्रतिनिधियों को अभद्र गाली गलौच सहित सरपंच को बंदूक से उड़ा दूंगा बम फेक दुंग कह कर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। जिस के संबंध में सरपंच सहित ग्राम वासियों ने मस्तूरी थाना जाकर एफ आई आर दर्ज कराया है जिसमें तीनों आरोपी के ऊपर धारा 294,506,34के तहत मस्तूरी पुलिस आगे कार्यवाही में जुटी है।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment