ssnews बीईओ ने किया हायर सेकेंडरी दर्रीघाट का निरीक्षण, विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

 बीईओ ने किया हायर सेकेंडरी दर्रीघाट का निरीक्षण
स्वराज संदेश बिलासपुर।आज दिनाँक 10/07/2021 को मस्तूरी विकास खण्ड के संकुल दर्रीघाट अंतर्गत संचालित शा. उ. मा. वि. दर्रीघाट का निरीक्षण विकास खंड बिल्हा के विकास खंड शिक्षा अधिकारी  पी. एस. बेदी द्वारा किया गया। उनके साथ विकास खंड मस्तूरी के विकास खंड शिक्षा अधिकारी  अश्वनी कुमार भारद्वाज  भी उपस्थित थे।  बेदी ने विद्यालय में चल रहे शासन के विभिन्न योजनाओं  जैसे सरस्वती निःशुल्क सायकिल योजना, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना, छात्रवृत्ति आदि की विस्तृत जानकारी ली एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दर्ज संख्या एवम प्रवेश प्रक्रिया की भी जानकारी  बेदी  ने लिया। उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षकों को संबोधित कर शासन की योजनाओं को लागू करने एवं अपने कार्य ईमानदारी पूर्वक करने की सलाह दी। निरीक्षण अधिकारी  बेदी विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ली जा रही ऑनलाइन क्लास से संतुष्ट नजर आए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  पार्थसारथी भट्टाचार्य एवम समस्त शिक्षक उपस्थित थे। मस्तूरी बीईओ भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे।
         विद्यालय के साथ साथ उन्होंने संकुल केंद्र दर्रीघाट का भी निरीक्षण किया। संकुल केंद्र में प्रधान पाठकों की बैठक संचालित हो रही थी। बी ई ओ बिल्हा ने मोहल्ला क्लास,  ऑनलाइन क्लास , पुस्तक वितरण, सूखा राशन वितरण आदि की जानकारी ली एवआवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं मस्तूरी बीईओ  भारद्वाज  ने संकुल के सभी प्रधान पाठको को संबोधित करते हुए कहा कि मोहल्ला क्लॉस के साथ साथ सेतु पाठ्यक्रम भी चलाए, बच्चों के छात्रवृत्ति एवं जाति प्रमाणपत्र की तैयारी हेतु आवश्यक दस्तावेज छात्र प्रवेश के समय ही संकलित करें। संकुल समन्वयक सूरज कुमार क्षत्रिय ने आगन्तुक अधिकारियों का संकुल में स्वागत करते हुए संकुल में चल रहे विभिन्न गतिविधियों के संबंध में निरीक्षण टीम को अवगत करवाया।  बेदी एव भारद्वाज ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं संकुल के प्रधान पाठक उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY