ssnews शराब माफियाओं का हौसला पस्त, एक 12 चक्के ट्रक से 588 पेटी शराब के साथ ही,, एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल किया ,,



00बस्तर पुलिस के हाथ लगा अंतर राज्य शराब तस्कर
00नगरनार पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 588 पेटी शराब जब्त
 00 जमशेदपुर से आ रहा था ट्रक , एक आरोपी गिरफ्तार
 स्वराज संदेश रायपुर ।जगदलपुर नगरनार पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है, जिसमे पुलिस ने जमशेदपुर से जगदलपुर पहुँची एक 12 चक्के ट्रक से 588 पेटी शराब के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। 
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने बताया कि नगरनार थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक जिसमे भरकर शराब जगदलपुर लाई जा रही है, जिसकी सूचना पर एक टीम तैनात किया गया था, पुलिस ने ट्रक के बताए नंबर पर उसे रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमे ट्रक से 588 पेटी शराब बरामद किया गया, पुलिस ने जमशेदपुर निवासी लालजीत  को गिरफ्तार किया गया, 
बताया जा रहा है कि अब तक की नगरनार की बड़ी कार्यवाही है, जिसमे इतनी बड़ी मात्रा में शराब पकड़ा गया है।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY