ssnewsप्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में नाबालिको से करा रहे हैं काम ,पूरी मजदूरी भी नहीं देते हैं ठेकेदार




प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में नबालिगों से करा रहे काम पूरी मजदूरी भी नहीं देते

रविवार को पूर्ण लॉकडाउन में भी नाबालिक बच्चों से करा रहे काम
कलेक्टर के आदेश कई धज्जियां उड़ा रहे ठेकेदार

स्वराज संदेश कोटा। -जिला कलेक्टर के आदेश के अनुसार रविवार को पूर्ण लॉकडाउन किया गया है, लेकिन प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में नबालिगों से करा रहे काम पूरी मजदूरी भी नहीं देते ठेकेदार
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में बाल मजदूरी कराई जा रही है। यही नहीं कम मजदूरी देकर युवकों का शोषण किया जा रहा है। वहीं अधिकारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने भी नहीं पहुंचते हैं, लेकिन जब वे कभी पहुंच गए तो वास्तविक निरीक्षण नहीं करते। जिले में पांडापथरा से कोटा से व्हाया रथ खंडी तक 16.7 किमी का सड़क मेसर्स राधेश्याम अग्रवाल ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारी निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति के लिए जाते हैं। वहां काम कर रहे मजदूरों की उम्र कितनी है, कितनी पगार मिलती है, समय पर भुगतान मिलता है या नहीं इस बात से अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है।
ये है श्रम विभाग द्वारा जिले में तय मजदूरी
बिलासपुर जिले के लिए श्रम विभाग द्वारा तय मजदूरी पत्रक के अनुसार शहरी, ग्रामीण इलाकों के मजदूरों के लिए सरकार द्वारा एक महीने पहले जारी की गई दरों के अनुसार अकुशल श्रमिक को प्रतिदिन 268 रुपए, अर्धकुशल श्रमिक को 290 रुपए, कुशल श्रमिक को 316 रुपए एवं उच्च कुशल श्रमिक को 342 रुपए देना तय किया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY