स्वराज संदेश बिलासपुर। मस्तूरी हीरालाल यादव मितानिन सम्वयक के द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनो (आशा) के द्वारा घर घर जाकर कोविड 19 टीकाकरण 18 वर्ष से 44 वर्ष के बी.पी.एल.,अंत्योदय एवं ए.पी.एल.परिवार को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए ग्राम पंचायत भिलाई, जयरामनगर में सभी को कोविड-19 के बचाव के लिए टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और ग्रामीणों को यह भी समझा रहे हैं कि मॉस्क लगाना जरूरी है दो गज की दूरी का भी पालन करना जरूरी है और आसपास में साफ-सफाई भी होना जरूरी है तब जाकर हम सब इस कोविड-19 महामारी से बच सकते हैं टीका लगवायो महामारी को दूर भगाओ, यही हम सब ने ठाना है, करो ना को हराना है।
Leave Comments
Post a Comment