ssnewsकलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने 30 बिस्तरीय कोविड अस्पताल का किया उद्घाटन ,और स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

बिलासपुर कलेक्टर सारंश मित्तर ने मस्तूरी में बने कोविड सेंटर का किया उद्घाटन नगर पंचायत मल्हार के स्वास्थ्य केंद्र में जा कर लिया जायजा।
0 कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने 30 बिस्तरीय कोविड अस्पताल का उद्घाटन व स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण |


0 मस्तूरी क्षेत्र के आम जनों के सहयोग से बना है 20 बिस्तर का ऑक्सीजन लेस कोविड सेंटर।

0 कलेक्टर ने मस्तूरी में बने कोविड-सेंटर की प्रशंसा तो वही नगर पंचायत मल्हार की स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति देख जताई नाराजगी।

0 नगर पंचायत मल्हार में कलेक्टर के दौरा को लेकर किसी को नहीं मिला था सूचना कई जनप्रतिनिधियों ने सीएमओ के कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी।

मस्तूरी | बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर मस्तूरी में नव निर्मित 30 बिस्तरीय कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। जिसमें 20 ऑक्सीजन बेड व 10 बेड सामान्य हैं। 
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मस्तूरी में 30 बिस्तरीय कोविड अस्पताल का निर्माण किया गया। जिसका उद्घाटन जिला दण्डाधिकारी व कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे। नव निर्मित कोविड अस्पताल में जिसमें 20 ऑक्सीजन बेड व 10बेड सामान्य हैं। जिससे कोरोना मरीजों की जान बचाई जा सकेगी और इसका लाभ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी मिल सकेगा।
इसके साथ ही मस्तूरी विकासखंड के सहयोग से निर्मित प्रायमरी स्वास्थ्य केंद्र मल्हार का कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने निरीक्षण भी किया। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सुविधा को देखते हुए नाराजगी जाहिर कर अस्पताल प्रबंधन समिति को आवश्यक निर्देश भी दिए।उद्घाटन के दौरान कोरोना गाइडलान का पालन नही हो पाया कार्यक्रम में उपस्थित  , जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी विधायक मस्तूरी, एडीएम पंकज डाहिरे, तहसीलदार मनोज खांडे, बीएमओ नंद राज कंवर ,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, अभय नारायण राय प्रदेश प्रवक्ता  ,जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव, नूरी दिलेन्द्र कौशिक जिला पंचायत सदस्य, जितेन्द्र पाटले सामाजिक कार्यकर्ता ,मस्तूरी जनपद अध्यक्ष सावित्री राठौर, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, राजेंद्र धीवर ब्लॉक अध्यक्ष सीपत , दामोदर कांत सभापति , ओमप्रकाश पैकरा, माया रानी मरकाम   सरपंच मस्तूरी ,  सीईओ  कुमार सिंह  लहरेंं मस्तूरी ,कांग्रेस जिला महामंत्री बिलासपुर मनोहर कुर्रें,  राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई राहुल राय , देवेंद्र कृष्णम, संतोष मिश्रा विधायक प्रतिनिधि मस्तूरी ,लखन टन्डन, रज्जू  भार्गव जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि  आदि उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY