masturi-मल्हार चौकी प्रभारी ने किया कच्ची शराब बेचने वाले को 6 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
स्वराज संदेश मस्तूरी। चौकी प्रभारी को शराब की सूचना मिलने पर बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश का पालन करते हुये रोहित झा अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर के आदेश पर श्रीमती निमिषा पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक (सरकण्डा) बिलासपुर के मार्ग दर्शन में दिनांक 13.05.21 को चौकी प्रभारी हेमंत पाटले द्वारा अपने स्टाफ के साथ ग्राम पकरिया, हरदी, धनगवा, भगवानपाली कोरोना वायरस के सक्रमण को रोकने के लिए लागडाउन के नियम का पालन कराने पेट्रोलिंग किया जा रहा था जो ग्राम धनगवां में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली की धनगवां का सहस लाल राय अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है सूचना पर सहस लाल राय के घर रेड किया जो सहस लाल राय पिता सुखनंदन राय निवासी धनगवां के कब्जे से कच्ची महुआ शराब 06 लीटर 750 एम. एल. जप्त कर आरोपी को आज 14.05.21 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जहां से आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल निरूद्ध किया गया है उक्त कार्यवाही में सउनि हेमंत पाटले चौकी प्रभारी मल्हार प्र.आर 570 अशोक नामदेव आर.922 सद्दाम पाटले आर. 893 राजकुमार पाटले आर.1076 विद्यासागर खटकर आर. 1453 अजित कांत आर. 632 नमित सोनी का विशेष योगदान रहा है।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment