बिलासपुर
Bilaspurएटीआर के मुख्य वन संरक्षक की कोरोना से मौत,केअर एन्ड क्योर में चल रहा था इलाज
बिलासपुर।अचानकमार टाइगर रिजर्व के संचालक व मुख्य वन संरक्षक अनिल सोनी गुरुवार की दोपहर को निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें 22 अप्रैल को शहर के प्रताप टाकीज चौक स्थित केयर एन्ड क्योर में भर्ती किया गया था।
निधन की खबर से वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सदमे में हैं। अनिल सोनी मूलतः मंडला के रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ वन विभाग में उन्हें वर्ष 2000 में आईएफएस अवार्ड हुआ था। दिसंबर 2020 से वे अचानकमार टाइगर रिजर्व के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।इससे पहले बिलासपुर वनवृत के मुख्य वनसंरक्षक के पद पर पदस्थ थे। कुछ दिनों तक बतौर प्रभारी टाइगर रिजर्व के संचालक रहे। बाद में शासन ने उनकी पोस्टिंग ही टाइगर रिजर्व में कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद वन अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल भी पहुंचे।
Previous article
Next article
This Is The Oldest Page

Leave Comments
Post a Comment