बिलासपुर -देवरीखुर्द -वार्ड नंबर 42
वार्ड 42 चंद्रशेखर आजाद नगर में रिहायसी इलाके में बन रहे नगर निगम के वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का विधायक प्रतिनिधि बी पी सिंह ने किया विरोध
हमें नहीं चाहिए घरों के बीच में कचरा कारखाना
विजय सुमन स्वराज संदेश छत्तीसगढ़ - नगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत देवरीखुर्द में कचरा डंपिग प्लांट बनाने जा रहा है, जो प्लास्टिक वेस्ट और खाद बनने लायक कचरे की छंटनी करेगा। इसे लेकर प्लांट का काम शुरू करने गुरुवार को नगर निगम की टीम देवरीखुर्द बरखदान पहुंची थी। लेकिन जैसे ही बरखदान वासियों को इसके बारे में जानकारी मिली लोगों ने ने क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित होने की बात कहकर इस पर कड़ा विरोध जताया। सभी ने एक सुर में कहा कि उन्हें अपने गांव या आसपास कचरा कारखाना नहीं चाहिए।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह ने
विरोध जताया और कहा कि कचरा देवरीखुर्द जैसे रिहायशी इलाके में आने से प्रदूषण के साथ दुर्गंध फैलेगी। लोगों के बीमारियों की चपेट में आने की आशंका रहेगी। गंदगी और दुर्गंध से क्षेत्र के लोगों के अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ेगा लोगों को सामाजिक अपमान का भी सामना करना पड़ सकता है इस लिए इस प्लांट को नदी के उस पार शिफ्ट करना चाहिए बी पी सिंह व नागरिकों के विरोध के बाद निगम का अमला बैरंग ही लौट गया और ठेकेदार ने काम बंद कर दिया ।
4 महीने पहले ही बन गई थी योजना
मिली जानकारी के अनुसार बरखदान में कचरा डंपिंग प्लांट बनाने की योजना 4 माह पहले ही बन गई थी जिसे लेकर नगर निगम द्वारा स्थानीय पार्षद की सहमति से प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन नागरिकों की जानकारी के बगैर प्रस्ताव पारित कर दिया गया
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment