ssnews एरो क्लब द्वारा खेल परिसर मैदान में पौधरोपण, 21 से अधिक पौधे लगाए,,
खेल परिसर मैदान में पौधरोपण, 21 से अधिक पौधे लगाए
एरो क्लब द्वारा कई वर्षों से पौधा रोपण किया जा रहा है।
स्वराज संदेश मस्तूरी। एरो क्लब के तत्वावधान में खेल परिसर मैदान वेद परसदा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों एवं एरो क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बरगद, पीपल, नीम और कदम सहित 21 से अधिक पौधे लगाए।
पौधरोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है। साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में लोगों ने नागरिकों से अपने घरों और आसपास पौधे लगाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली सुरक्षित रखने की अपील की। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ पौधरोपण को जनअभियान बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामेश्वर राठौर, दिलीप यादव, रवि सिंह ठाकुर,संतोष कुमार ,राम कुमार मौर्य, कृष्णा केवट, एस साहू सहित एरो क्लब के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment