ssnews रेत घाट में विवाद ठेकेदार के कर्मियों से बुलेरो वाहन सवार लोगों ने किया मारपीट,कई घायल, मामला दर्ज,,,

रेत घाट विवाद में ठेकेदार कर्मियों से मारपीट...कई घायल, पांच नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज
स्वराज संदेश बिलासपुर - जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रेत घाट विवाद को लेकर ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुरारी यादव, माची यादव, राज यादव, अरुण पाडे सहित अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अभिषेक यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सरकंडा अरविंद नगर बिलासपुर का निवासी है और अमलडीहा रेत घाट में कार्य करता है। घटना 25 मई 2026 की रात करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। रेत घाट से जुड़े कर्मचारी राकेश राय, पिंटू सिंह और जीतू सिंह अमलडीहा रेत घाट का निरीक्षण कर जोंधरा स्थित कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुकुर्दीकला रेत घाट से अवैध रेत निकासी की सूचना मिलने पर सभी लोग परसोडी मोड़ पहुंचे और रेत से भरे ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक बोलेरो वाहन में सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए राकेश राय के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक यादव, पिंटू सिंह और जीतू सिंह के साथ भी डंडे, रॉड और हाथ-मुक्कों से हमला किया गया। मारपीट में कई लोगों के सिर, हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। घायलों का उपचार अपोलो अस्पताल बिलासपुर में कराया गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY