ssnews किसान हित में सरकार का बड़ा फैसला धान खरीदी की अवधि बढ़ी – प्रदेश प्रवक्ता बी पी सिंह,,,

किसान हित में सरकार का बड़ा फैसला धान खरीदी की अवधि बढ़ी – प्रदेश प्रवक्ता बी पी सिंह
स्वराज संदेश रायपुर।छत्तीसगढ़ के किसानों की सुविधा और उनकी वास्तविक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने धान खरीदी को लेकर एक महत्वपूर्ण और किसान-हितैषी घोषणा की है। राज्य सरकार ने प्रदेश में धान खरीदी की अवधि दो दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों के टोकन 28, 29 और 30 जनवरी को कट चुके हैं, उन्हीं किसानों की धान खरीदी अब अतिरिक्त तिथियों 5 और 6 फरवरी को की जाएगी। इससे वे किसान लाभान्वित होंगे, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में अपनी उपज विक्रय नहीं कर पाए थे।
किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बी पी सिंह ने कहा कि आज हुई समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि कई किसान समय पर धान नहीं बेच सके। कुछ किसानों के टोकन कट नहीं पाए थे, वहीं जिन किसानों के टोकन कट चुके थे, वे भी मौसम, परिवहन, तकनीकी अथवा अन्य कारणों से धान बेचने में असमर्थ रहे। इन्हीं व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह संवेदनशील निर्णय लिया है। सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र किसान वंचित न रहे और सभी को समर्थन मूल्य पर धान बेचने का पूरा अवसर मिले। यह फैसला सरकार की किसान-केन्द्रित सोच और संवेदनशील प्रशासन का प्रमाण है।

इस निर्णय का प्रदेश भर के किसानों ने स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार वास्तव में अन्नदाता की चिंता करने वाली सरकार है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY