ssnews डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न,,,
*डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न*
स्वराज संदेश मस्तूरी।वेद परसदा मस्तूरी। डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *सरपंच वेद परसदा संतोष डोंगरे*, *उप सरपंच नरसिंह नाथ पटेल* तथा *भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष निर्नेजक* की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय के *पूर्व छात्र* भी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से कार्यक्रम और अधिक प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बन गया।
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में आयोजित *वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता* के विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को **प्रमाण पत्र वितरण* कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ किया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment