ssnews यादव समाज द्वारा जगह-जगह दही हाड़ी फोड़ कर बड़े उत्साह के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया,,

कृष्ण जन्माष्टमी पर जगह-जगह दही हाड़ी फोड़ी गई


राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर रेली निकली गई

स्वराज संदेश मस्तूरी। ब्लाक मुख्यालय मस्तूरी में सोमवार 26 अगस्त को हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यादव समाज सहित ग्रामीणों ने सुबह से रात तक भव्य रैली निकालकर जोंधरा चौक से लेकर पूरे दिन मस्तूरी का भ्रमण कर जगह-जगह दही हाड़ी फोड़ कर बड़े उत्साह के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने बड़ी उत्साह और उमंग के साथ दही हांडी फोड़े यादव समाज के युवा नेता राहुल यादवने बच्चों को बताया की बचपन मे भगवान श्री कृष्ण बचपन में घर घर जाकर माखन मिश्री और दही की मटकी फोड़ा करते थे, वैसे ही उनकी लीला को याद करके दही हांडी का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण ने देवकी की कोख से उनकी आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया था। तब से लेकर आज तक पुरे भारत मे यह उत्सव मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में कृष्णा यादव राजेश यादव ,चोलाराम यादव, ईशान दुबे, युगल किशोर यादव, विजय यादव ,धर्मेन्द्र यादव ,दिलीप यादव, मनोज यादव, जितेन्द्र यादव, छोटू यादव, गोलू यादव ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY