ssnews संकुल दर्रीघाट में खेल महोत्सव संपन्नखेल से बच्चों में होती है सर्वांगीण विकास _ एबीईओ टंडन
संकुल दर्रीघाट में खेल महोत्सव संपन्न
खेल से बच्चों में होती है सर्वांगीण विकास _ एबीईओ टंडन
*संकुल दर्रीघाट में संकुल प्राचार्य पी एस भट्टाचार्य , संकुल समन्वयक सूरज क्षत्री एवम सभी प्रधान पाठको/शिक्षकों के द्वारा दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमे संकुल के सभी शासकीय प्राथमिक एवम माध्यमिक शाला के बच्चे विभिन्न इवेंट में भाग लेकर अपने जौहर का प्रदर्शन किए।*
स्वराज संदेश मस्तूरी। खेल महोत्सव का प्रारंभ बड़े धूमधाम से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष/सदस्यों के उपस्थिति में विद्या दायिनी मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। प्रथम दिवस बच्चों ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रस्सी दौड़, जलेबी दौड़,रस्सी कूद,धागा में मोती पिरोना,फुगड़ी,सहित कबड्डी,खो खो खेल में शामिल हो कर अपने जौहर का प्रदर्शन किए एवम व्यक्तिगत खेलों में बच्चें विजेता बने।*
*द्वितीय दिवस 6.2.24 को रिले रेस के साथ ही कबड्डी, खो खो के फाइनल मैच का मुकाबला हुआ जिसमे मिडिल स्कूल लावर,मिडिल स्कूल दर्रीघाट, मिडिल स्कूल किरारी के बच्चों ने विजेता बने। मुख्य अतिथि के आसंदी से विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरण कर संबोधित करते हुए सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन ने कहा कि खेल से बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है, वही विशिष्टअतिथि के रूप मे उपस्थित विकास खंड स्त्रोत समन्वयक भागवत साहू ने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम में ग्राम के उप सरपंच महेंद्र महिलांगे ,जनपद प्रतिनिधि संतराम कश्यप, शिक्षक सत्यकांत सिंह, विनय गुप्ता का सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक श्यामा खांडे ने किया।*
*संकुल स्तरीय इस खेल महोत्सव के सफल आयोजन में एस आर टंडन, बी पी साहू, पी एस भट्टाचार्य, सूरज क्षत्री, सुचित्र सिंह चंदेल,नवल किशोर सिंह चंदेल,रमेश ताम्रकार, देव चरण खुटे, भरत लाल कैवर्त, कुंवर सिंह कैवर्त श्यामा खांडे,सुमन एक्का,रीना गुप्ता,आशा नामदेव,ज्योति पाण्डेय, सेलिस्टीना केरकेट्टा,तरुणा यादव,योगेश मानिकपुरी ,सत्यकांत सिंह, सुरेंद्र नवनीत,विनय गुप्ता,ज्योति परमार,कविता भारद्वाज,गया श्री ,सुमित्रा कांत,शफकत खान,रविशंकर,जमुना पटेल,रश्मि तिवारी, कृष्ण कुमार,संतोषी यादव,प्रतिभा टंडन,प्रीता मिश्रा,अपराजिता,वर्षा,सहदेव,सहित संकुल के शिक्षक उपस्थित रहे।*
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment