ssnews अनु जाति विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बने प्रदेश उपाध्यक्ष बिसाहू राम डहरिया,,,,,,

बिसाहू राम डहरिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष एस सी छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी
स्वराज संदेश बिलासपुर  ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एस सी विभाग 24 अकबर रोड नई दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेश लिलोठिया द्वारा जारी किया गया जिसमें कांग्रेस के 21 पदाधिकारियों का नियुक्ति आदेश जारी किया जिसमें एस सी विभाग से मस्तुरी विधानसभा जिला बिलासपुर से बिसाहू राम डहरिया  को विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। डहरिया छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल से 2013 में सेवानिवृत्त हुऐ। सेवानिवृत्त बाद डहरिया ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर राजनीति में सक्रिय हुए। 2014 में  डहरिया  मस्तुरी विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े।  डहरिया छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव एंव बिलासपुर अध्यक्ष पद पर 2000 से 2008 तक रहे,अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति संगठन के परिसंघ के संयोजक,राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एंव अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान के छत्तीसगढ़ राज्य के सचिव एंव अजाक्स के अविभाजित मध्यप्रदेश के महत्त्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान पद की नियुक्ति पर  डहरिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेश लिलोठिया , मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल,प्रदेश अध्यक्ष  दीपक बैज ,प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा  एंव प्रदेश अध्यक्ष एस सी  राजकुमार अंचल  का आभार व्यक्त किया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY