ssnews प्रवासी विधायक ने कहा कांग्रेस की झूठे वादों पर जनता नहीं करेगी भरोसा फिर से,और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने का किया दावा

प्रवासी विधायक दीपायन ने मस्तूरी में ली पत्रकार वार्ता: छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा सरकार बनने का किया दावा


प्रेस वार्ता में प्रवासी विधायक ने दिया हर सवाल का जवाब,पत्रकारों ने किया सवाल की क्या  भाजपा सत्ता में वापस आएगा तो पिछ्ले तीन सालों का बोनस देगा जो कांग्रेस ने  वादा किया था देने के लिए किसानों को जिस पर कहा की घोषणा पत्र बनाया जा रहा है सभी लोगो की सहमति से अभी जिसमें आम जनता अपनी बात रख रहे हैं।

 सतनामी समाज के उपस्थित लोगो ने रखा घोषण पत्र में अपनी मांग गिरौदपुरी के लिए हर साल चाहिए विकास कार्यों के लिए राशि ,साथ ही गुरु घासीदास बाबा जी के नाम से रखा जाए जिला का नाम ।

पत्रकारों ने किया मांग पत्रकार सुरक्षा कानून में ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को भी मिले स्थान क्योंकि जनहित के मुद्दों के लिए हर समय ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार ही जूझते हैं ।

क्या मस्तूरी विधायक को मिलेगा पुना टिकट के जवाब पर कहा यह निर्णय पार्टी का होगा ।

 प्रवासी विधायक दीपायन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधायक के  कार्य से संतुष हैं साथ आम जन मानस भी खुश हैं जैसे की गायत्री मंदिर में उपस्थित लोगो को मोदी सरकार के विभिन्न जनकल्याण कार्यों के बारे में बताया गया पर वहा उपस्थित लोगो ने कहा की डॉक्टर बाधी ने मंदिर निर्माण के लिए जगह उपलब्ध कराया था जिसका आज तक आभारी हैं गायत्री परिवार के सदस्य। 

मल्हार मंडल के सदस्यों ने नया प्रत्याशी बनाया जाए इस तरह से मांग किया है जिस पर प्रवासी विधायक ने कहा कि यह मांग उनके सामने नही किया गया यदि किए भी है किसी के सामने तो भाजपा पार्टी में सबको अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है।

स्वराज संदेश मस्तूरी।बिलासपुर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी है। चुनावी रण को फतह करने के लिए भाजपा के प्रवासी विधायक  विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस सरकार की कमियों को उजागर करने और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार का काम कर रहे हैं। इस दौरान मस्तूरी असम से आए प्रवासी विधायक  दीपायन चक्रवर्ती ने  भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।इस दौरान असम के प्रवासी विधायक दीपायन  ने भाजपा कार्यालय मस्तूरी में प्रेसवार्ता की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर कटाक्ष किया। दीपायन बोले की आज भी छत्तीसगढ़ में लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। 
 उन्होंने आरोप लगाया की केंद्र सरकार हर घर जल, हर घर नल, उज्ज्वला योजना, कौशल विकास, शिक्षा, चिकित्सा जैसी विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है, लेकिन राज्य सरकार उन योजनाओं को सफल नहीं होने दे रही है ।
जिसके चलते प्रदेश वासियों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर घर जल, हर घर नल योजना में भारी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच कराई जाएगी। और कोई भी दोषी  को नहीं बक्शा जायेगा साथ ही कहा की प्रधान मंत्री आवास योजना को रोक कर रखा गया है लाखो लोग बेघर हो गया है राज्य सरकार की गलत नीतियों के वजह से जिसके कारण आम जन मानस में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है जिसका फायदा भाजपा को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विधायक प्रवास अभियान के तहत, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन की स्थिति और कार्यक्ताओं की सक्रियता का मूल्यांकन मैने किया  है। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं की स्थिति और गरीब जनता के प्रति लाभ की स्थिति की जांच की गई है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कई महत्वपूर्ण जन-उपयोगी योजनाओं को रोककर, गरीब जनता को उनके हक से महरूम किया जा रहा है।  भाजपा शासन काल में बनाए गए अनेकों जन उपयोगी भवन हॉस्पिटल आदि उपयोग नहीं किया गया जिसके चलते आज वह जर्जर हालत में है
किसानों की जीवनदशा का भी सटीक अवलोकन दिखाता है कि उनकी समस्याएँ और आपातकालिकता को मदद की आवश्यकता है। लोग पेंशन की योजनाओं के लिए भटक रहे हैं, सरकार जन भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है भ्रष्टाचार की चुनौती और क्राइम के वृद्धि के साथ, नागरिकों की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। कांग्रेस सरकार के घोसणा पत्र में किए वादे के के बावजूद, कई वादों का पूरा किया नहीं जा रहा है, जिससे जनता के विश्वास में कमी आई है।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठन की मजबूती और उनके वर्तमान विधायक के विकास कार्यों ने राजनीतिक स्थिति को बदल दिया है। निश्चित रूप से, नागरिक फिर से उम्मीद के साथ भाजपा के विधायक का चयन करने में जुटेंगे, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की दिशा में कड़ी प्रतिबद्धता के साथ, नागरिक यह आशा करते हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
और छत्तीसगढ़ में फिर से कमल खिलेगा
इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार, संगठन को मजबूत करने और राज्य सरकार की कमियों को उजागर करने पर जोर दिया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY