ssnewsकांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने क्रिकेट प्रतियोगिता किरारी मस्तूरी में मुख्य अतिथि के रूप में शुभारम्भ करते हुए कहा खेल के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ,,,

कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने क्रिकेट प्रतियोगिता किरारी मस्तूरी में मुख्य अतिथि के रूप में शुभारम्भ करते हुए कहा खेल के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ।
स्वराज संदेश मस्तूरी ।मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरारी मस्तूरी में किरारी प्रीमियम लीग द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका पहला ईनाम पंद्रह हजार व कप और दूसरा दस हजार व कप तीसरा पाँच हजार व कप रखा गया है। शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा, पूजा अर्चना श्रीफल तोड़कर और फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार खेल के क्षेत्र में युवाओं के साथ है और हर क्षेत्र में आगे आने का मौका दे रही है। जिसमें पहला उद्घाटन मैच मुलमुला टीम और किसान परसदा टीम के बीच रखा गया जिसमें किसान परसदा टीम ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में सन्तावन रन का टार्गेट दिया मुलमुला टीम के खिलाड़ियों ने पच्चपन ही बना पाये इस प्रकार रोमांचक मैच को किसान परसदा ने अपने नाम किया और दो रन से विजयी हुए। अतिथियों द्वारा आयोजन समिति को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाया और कहा सरकार द्वारा दिए जा रहे खेल के मदद के बारे में बताया गया, सभी खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया, किस तरह से आप खेल में आगे बढ़ सकते है और अपने आर्थिक स्थिति को खेल के माध्यम से सुधारा जा सकता है, उद्घाटन मैच में उपस्थित मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कृष्नन, अन्नू करियारे, कृष्णा सुमन, संचालक नीतीश कुमार, अध्यक्ष विक्रम बेन, सचिव सौरव सुमन, मनिष सोंड्रे, अंपायर देवी सिंह, रजनीकांत सूरज सिंह, दिलीप साहू, सुरेंद्र साहू आदि ग्रामवासी खिलाड़ीगण एवं समस्त क्रिकेट समिति के लोग आदि उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY