ssnewsशिक्षा मंत्री टेकाम शुक्रवार को आएंगे मल्हार , एमडीएम पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में होंगे शामिल,,,

शिक्षा मंत्री टेकाम शुक्रवार को आएंगे मल्हार , एमडीएम पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में होंगे शामिल।

स्वराज संदेश मस्तूरी ।विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत मल्हार में मां डिंडेश्वरी पब्लिक स्कूल मल्हार में 10 फरवरी दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम का कार्यक्रम होना है ।जो सुबह 11:00 बजे आएंगे और नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी करेंगे, एवं पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल केवट विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।यह जानकारी स्कूल के संचालक भागबली घृतलहरे द्वारा दी गई है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY