ssnewsपचपेडी को नए तहसील बनने पर लोगों में खुशी की लहर भव्य जन रैली निकाल कर मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार,,,

विजय सुमन



पचपेडी को नए तहसील  बनने पर लोगों में खुशी की लहर भव्य जन रैली निकाल कर मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार
स्वराज संदेश मस्तुरीः आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी में पचपेडी जोन में हाथ से हाथ जोडो अभियान पदयात्रा और पचपेडी को नवीन तहसील का दर्जा मिलने पर मस्तुरी कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतीमा में माल्यार्पण कर क्षेत्रीय लोगो को मिठाई बांटकर शुभकामनाएं बधाई दी कहा कि पचपेडी को नये तहसील बनने पर लोगों को समय पर राजस्व सुविधा सुनिश्चित होगी और प्रशासनिक कार्य को मजबूती मिलेगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास पंजीयन विभाग मंत्री जयसिंह अग्रवाल क्षेत्रीय लोगो के मांग को पुरा किया जिसके लिए पुरे क्षेत्रवासियों में खुशियों का माहौल बना है।नये तहसील बनने से आसपास के पंचायतों को लाभ मिलेगा।लोगो को राजस्व मामले सुलझाने की सुविधा मिलेगी।
पूर्व छाया विधायक दिलीप लहरिया ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार वयक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान में पचपेडी के आसपास के गांवों वालो को मस्तुरी तहसील के चक्कर लगाने होते थे।नये तहसील बनने से क्षेत्रीय लोगों को दूर जाना नही पडेगा,पचपेडी को तहसील बनने पर कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया प्रसन्नता वयक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राजस्व मंत्री को धन्यवाद आभार दिया।
कार्यक्रम का समापन पचपेडी के गांधी चौक पहुंच कर माहत्मा गांधी के प्रतीमा में माल्यार्पण कर सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित कर स्थानीय लोगो को शुभकामनाएं दिया।
पचपेडी के तहसील बनाने की खबर से पचपेडी क्षेत्रवासियों में हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम की समापन का महिला जिला उपाध्यक्ष सुकृता खुटे ने पचपेडी के आसपास सभी गांवों की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति सभी नेताओं पदाधिकारीगण का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय, कांग्रेस पूर्व छाया विधायक दिलीप लहरिया,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत मनहर, जी एस जौहर,कमल डहरिया, युवा नेता अशोक राजवाल,महिला विंग से महिला जिला उपाध्यक्ष सुकृता खुटे,केकेसी प्रदेश सचिव विंदरम जायसी, पुना मधुकर, केकेसी जिला अध्यक्ष परमेश्वर रात्रे, जिला महासचिव गणेशदत्त राजू तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पुतन दुबे,डाक्टर आर के वर्मा,अ.ज.ब्लॉक अध्यक्ष लखन टंडन, ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय भार्गव,लक्ष्मी यादव,रामेश्वरम साहू, जोन अध्यक्ष व सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष केशव साहू,कांति भारद्वाज,महमद सरपंच प्रतिनिधि अनिल निषाद,सुखराम खुटे, विशंभर खुटे,भाऊ पाठक,अन्नू करियारे, दूजराम सूर्यवंशी, सुनिल गुज्जर, विक्की नायक,राहुल तिवारी,राम कुमार साहू ,बसंत बंसल,सहित  स्थानीय जनप्रतिनिधि व बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY