ssnewsछ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी का बैठक हुआ सम्पन्न,प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी ने किया कई विषयों पर चर्चा,,,

छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी का बैठक हुआ सम्पन्न,प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी ने किया कई विषयों पर चर्चा।

स्वराज संदेश मस्तूरी।  बुधवार को मस्तूरी में स्थित छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के कार्यालय में  एक दिवसीय विशेष बैठक आहूत किया गया था, जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक एवं इसके प्रकाशन बाबत  मस्तूरी ब्लॉक के छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी एवं संभागीय सचिव विनोद श्रीवास्तव की उपस्थिति में की गई। इस बैठक में राज्य एवं संगठन द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में अवगत कराया गया,और प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय संगठन के बैठक एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण संघ के स्मारिका प्रकाशन के विषय में जानकारी दी गई उपरोक्त कार्यक्रम में सभी संगठन के इकाइयों को स्मारिका के प्रकाशन में 40% की सहयोग राशि देने की बात कही। इस बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा योजना के लिए सतत संपर्क की बात कही गई । बैठक में शामिल होने आए प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों ने  मस्तूरी ब्लाक के वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन की बधाई दी साथ ही ब्लॉक इकाई के  कार्य की भरपूर सराहना की गई ।भविष्य में मस्तूरी ब्लाक के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उत्तरोत्तर जवाबदेही एवं सहयोग की कामना के साथ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार महेश कुमार तिवारी ,संभागीय सचिव विनोद श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ,पत्रकार मुबीन फारुकी, पत्रकार उपेंद्र शुक्ला, पत्रकार जितेंद्र पूर्ति , के साथ  मस्तूरी संगठन के अध्यक्ष विजय सुमन, उपाध्यक्ष रघु यादव, सचिव हरीओम श्रीवास, विनोद बघेल,विमल कांत, दिनेश पाटले, विवेक देशमुख,हरि यादव, करण अंचल, अनुराग साहू, चंद्रप्रकाश निणेजक, अमित कुंटे, जितेन्द्र लहरें, धनंजय खुंटे , राजेश निषाद, उपस्थित रहे। बैठक संपन्न के उपरांत मस्तूरी संगठन के पत्रकार साथी चंद्रप्रकाश निणेजक का जन्मदिवस भी था जिस पर सभी पत्रकार साथियों  की उपस्थिति में पत्रकार साथी चंद्रप्रकाश निणेजक के जन्मदिवस पर केक काटकर उसे बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY