ssnewsशिक्षा एवं सहकारिता मंत्री प्रेमसाय टेकाम का मस्तूरी आगमन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डा.प्रेमचंद जायसी के नेतृत्व मे जायसी फ्यूल में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया,,,

शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री प्रेमसाय टेकाम जी का मस्तूरी आगमन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डा.प्रेमचंद जायसी के नेतृत्व मे  जायसी फ्यूल में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया!
स्वराज संदेश मस्तुरीः छ.ग. शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री प्रेमसाय टेकाम  मस्तुरी आगमन पर  जायसी फ्यूल पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डा.प्रेमचंद जायसी द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया।
बिलासपुर सडक मार्ग होते हुए जायसी फ्यूल पेंड्री मस्तुरी पहुचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिक्षामंत्री प्रेमसाय टेकाम माल्यार्पण व शाल भेंटकर भव्य स्वागत किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा.जायसी के साथ साथ सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री टेकाम का बारी बारी स्वागत किया।इस दौरान कई  लोगों ने मंत्री टेकाम को ज्ञापन भी सौंपा।
छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री टेकाम जायसी फ्यूल में स्वल्पाहार करके आगे की कार्यक्रम के लिए टाइम्स एजुकेशन वल्ड स्कूल लोकार्पण एवं वार्षिकोत्सव में शामिल होने मल्हार पहुंचे कार्यक्रम में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण शिक्षा मंत्री टेकाम द्वारा किया गया अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.प्रेमचंद जायसी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,मल्हार न.पं अध्यक्ष अनिल कैवर्त विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
विद्यालय भवन लोकार्पण एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के पश्चात शिक्षा मंत्री सपत्निक मां डिडिनेश्वरी दर्शन करने मां के दरबार पहुंचे वहां मां भगवती का दर्शन कर प्रदेश वासियों का खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरू घासीदास विश्वविद्यालय पचपेड़ी पहुंचे जहाँ विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल रविन्द्र जायसी व विश्वविद्यालय परिवार द्वारा साज फटाकों से आतिशबाजी कर फुल मालाओं से स्वागत किया विश्वविद्यालय परिसर में क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर मुख्य बातों पर चर्चा करने बाद शिक्षा मंत्री सपत्नीक कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भोजन प्राप्त कर आगे के कार्यक्रम के लिए सारंगढ़ को निकलते हुए सभी कांग्रेसी समर्थकों का दिल से अभिवादन करते हुये कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ आप लोगों का मान सम्मान मिला है इसके लिए आप सब आभार।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY