ssnews आबकारी सहायक की प्रभार के बाद अबतक की बड़ी कार्यवाही आबकारी विभाग की 53 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,
आबकारी विभाग की टीम ने मस्तूरी थाना क्षेत्र में मारी रेड, 905 किलोग्राम लहान के साथ 53 लीटर महुआ शराब किये जप्त।
स्वराज संदेश मस्तूरी। मंगलवार की सुबह सुबह आबकारी विभाग की टीम ने मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लावर में रेड करवाही की है,जिसमे शशिकांत पिता रामकुमार बघेल निवासी लावर थाना मस्तूरी से उसकी ऑटो क्र. CG13UE8465 से 8लीटर महुआ शराब परिवहन करते, एवं सूर्यकांत पिता रामरतन बघेल निवासी लावर थाना मस्तूरी से 45 लीटर महुआ शराब एवं 905 किलोग्राम लहान जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत करवाही किए हैं। आज के रेड में आबकारी टीम के सहायक जिला आबकारी कल्पना राठौर , आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय की अहम भूमिका रही।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment