ssnewsसमाज में शिक्षा और सामाजिक मजबूती के लिए ,झेरिया यादव समाज का बैठक हुआ संपन्न,,

समाज में शिक्षा और सामाजिक मजबूती के लिए झेरिया यादव समाज का बैठक हुआ संपन्न।
स्वराज संदेश मस्तूरी । छ.ग. झेरिया यादव समाज  मस्तुरी ब्लाक के ग्राम पंचायत कुकुर्दी कला में सामाजिक अध्यक्ष नंद कुमार यादव के नेतृत्व में झेरिया यादव समाज का बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें मस्तुरी ब्लाक के अध्यक्ष  नंदकुमार यादव ने समाज को शिक्षा एवं समाजिक मजबुती का संदेश देते हुए कहा कि यादव समाज के युवा और युवतियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक जोड़ा जाए और समाज की इतिहासओ को बताया जाए ताकि समाज के लोग अपने इतिहास को जान सके और शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर समाज को एक शिक्षित स्वजाति के रूप में आगे लाया जा सके यादव समाज के विकास शिक्षा और समाज के संगठनात्मक रहने से हो सकता है कह कर समाज के लोगों को नंदकुमार यादव ने बात कही और  समाज के कई विकास को लेकर अहम चर्चा किया गया। उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष ने झेरीया  यादव समाज के प्रदेश  अध्यक्ष  जगनिक यादव और  बिलासपुर जिला अध्यक्ष  दिपक यादव की समाज के प्रति दिन प्रति दिन जागरूकता कार्यक्रम करवाने की बात और काम का भी खूब सराहना किया। उक्त कार्यक्रम में मनोज यादव,  ओंकार यादव ,नंदलाल यादव, सुकचंद यादव, जयसिंह यादव, प्यारेलाल यादव ,भखला यादव, दीनानाथ यादव, सुकपाल यादव, निरसिंग यादव ,राजेश यादव, तिरीथ यादव एवं रघु यादव सहित समाज के कई बुद्धिजीवी और युवा एवं बुजुर्ग बढ़ी संख्या में उपस्थित रहें।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY