ssnewsशांता फाउंडेशन के द्वारा ,गरीबों में बांटा गया कंबल

शांता फाउंडेशन के द्वारा  गरीबों में बांटा गया कंबल 
स्वराज संदेश बिलासपुर: मंगलवार की रात को स्पॉट डोनर ब्लड ग्रुप बिलासपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शांता फाउंडेशन के द्वारा बिलासपुर से 40 किलोमीटर दूर ग्राम डीपरापारा गोबरीपाठ,पटैता एवं शिवतराई में जरूरतमंद परिवार को गरम कपड़े (कम्बल) प्रदान किया गया।गरीबों असहायों को भीषण ठंड से बचने के लिए  नए नए कम्बल  पाकर गरीब महिलाएं व युवतियों ने संस्था की पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
संस्था की संस्थापक नीरज गेमनानी ने बताया कि इन दिनों भीषण ठंड के पड़ने के कारण गरीबों असहायों को राहत दिलाने की मंशा से संस्था ने कम्बल का वितरण कराया है। जिससे गरीबों को राहत मिल सके,संस्था समाज की भलाई के लिए काम करती है। जिसका मकसद जरूरतमंदों की सेवा करना है। इसके लिए संस्था के सदस्यों ने ऐसे जरूरतमंद लोगों कि तलाश की है, जो वाकई इसके हकदार हैं।
संस्था के दानेश राजपूत ने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण व वनांचल क्ष्रेत्र को भी ध्यान देना अति आवश्यक है शांता फाउंडेशन इन जगहों पर विशेष ध्यान दे रही है, समाज के लिए कुछ करना सौभाग्य की बात होती है। समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म और कोई काम नहीं होता, जिससे दिली सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि संस्था ने ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का काम किया है।इस नेक कार्य के दौरान नेहा तिवारी,रुपाली पाण्डेय,पवन भोंसले, प्राची ठाकुर,शुभम पाण्डेय,जय प्रकाश तिवारी,प्रितेश राठौर ऋषभ पटेल उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY