ssnews मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन,
मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन
स्वराज संदेश रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती 19 नवम्बर के अवसर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य और वीरता को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने अपनी मातृभूमि की रक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का अंतिम सांस तक साहस और दृढ़ता से कड़ा विरोध किया। उनके बलिदान और शौर्य ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया में महिलाओं को गौरवान्वित किया है। बघेल ने कहा कि लक्ष्मी बाई की जीवनगाथा और दृढ़ इच्छाशक्ति आज भी हजारों महिलाओं को प्रेरणा देती है।
और वही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने कहा कि हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। कार्तिक की पूर्णिमा सबसे बड़ी पूर्णिमा मानी गई है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दीप दान, हवन, यज्ञ करने से पुण्यलाभ होता है। हमारी संस्कृति में इस दिन दान की भी विशेष परंपरा रही है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि कार्तिक पूर्णिमा का शुभ-अवसर सब लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment